[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फोर्थ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

फोर्थ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

0
फोर्थ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

कटिहार. चतुर्थ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कटिहार ताइक्वांडो टीम की घोषणा रविवार को कर दी गयी. जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं महासचिव शैलेन्द्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम की 25 सदस्यीय खिलाड़ियों एवं कोच तथा मैनेजर के नामों की घोषणा कर दी. चयनित 21 खिलाड़ियों सहित चार तकनीकी पदाधिकारी फोर्थ बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 में भाग लेगी. कटिहार जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव शैलेंद्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया गया कि प्रतियोगिता 14 से 16 जून 2024 को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में आयोजित होना है. सभी 25 सदस्यीय टीम मोतिहारी के लिए 13 जून को रवाना होंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में क्रमशः विकास सिंघम, सिमरन कुमारी, राज अमन, क्यादू मंडल गुप्ता, ज्ञान देव, कुसुम कुमारी, हीरा कुमार, अरमान, उद्भव कुमार, दिव्यम कुमार, निदान कुमार चौधरी, हर्षित कश्यप, आयुष राज, अंजलि रमन, सोनाक्षी कुमारी, आदया कुमारी, अंजलि कुमारी, राज नन्दनी, कुसुम, ज्ञानदीप, विकास कुमार शामिल है. कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम मैनेजर के रूप में शिवशंकर झा ( ब्लैक बेल्ट 2 डान सह राष्ट्रीय रेफरी) एवं मकसूद आलम ( ब्लैक बेल्ट 1 डान) तथा कोच के रूप में ललन कुमार ( ब्लैक बेल्ट 1 डान सह राष्ट्रीय रेफरी) एवं राहुल कुमार दास ( ब्लैक बेल्ट 1 डान सह राष्ट्रीय रेफरी) होंगे. दल के साथ तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्रेष्ठ राज (ब्लैक बेल्ट 1 डान सह राष्ट्रीय रेफरी), भाग लेंगे. चयनित टीम में शामिल खिलाड़ियों को संघ के महासचिव शैलेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, काजल मंडल, गोपाल साह, अभय कुमार सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, विकास यादव, पुष्पेश कुमार, इमरान, कुमार गौरव, रूबी कुमारी, भाव्या, आकाश कुमार, प्रियांशु आदि प्रमुख है.

प्रथम स्थान पानेवाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ले सकेंगे भाग

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि फाेर्थ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त हो सकेगा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कटक ( उड़ीसा) में 28 से 30 जून 2024 को होना है. इसमें भाग लेने के लिए बिहार राज्य ताइक्वांडो टीम में चयनित माने जायेंगे. संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ( अंतरराष्ट्रीय रेफरी) ने बताया कि प्रतियोगिता सेंसर के पीएसएस सिस्टम पर खेला जायेगा जो राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उपयोग किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel