[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शिक्षक नियमित आएं कक्षा में दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विधायक

शिक्षक नियमित आएं कक्षा में दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विधायक

0
शिक्षक नियमित आएं कक्षा में दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विधायक

विधायक ने शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तैयबपुर पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यशैली तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. विधायक ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कसबा टोली, राजकीयकृत उच्च विद्यालय माहीनगर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय तैयबपुर में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लिया. नई समिति का गठन भी किया गया. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली. शिक्षकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया. सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना जरूरी है. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके. विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की भी समीक्षा की. कई विद्यालयों में भवन मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर शिक्षकों और ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया. इस पर विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्या समाधान कराने का भरोसा दिलाया. विद्यालय प्रधानाध्यापक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel