[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar News : छात्रा से टीसी के नाम पर शिक्षकों ने मांगी पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Katihar News : छात्रा से टीसी के नाम पर शिक्षकों ने मांगी पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
Katihar News : छात्रा से टीसी के नाम पर शिक्षकों ने मांगी पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कटिहार के आजमनगर से मो नदीम अख़्तर की रिपोर्ट Katihar News : आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में उस वक्त स्कूल में हंगामा मच गया, जब एक छात्र के द्वारा अभिभावक को बताया कि स्कूल के शिक्षकों द्वारा मीट मछली तथा अन्य व्यंजन का सेवन किया जा रहा है. जहां बच्चों को स्कूल से छुट्टी देकर शिक्षक मीट मछली तथा अन्य व्यंजनों का सेवन कर रहे हैं. इस बात से गांव में धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा लोग यह समझने लगे की शिक्षकों द्वारा आपत्तिजनक मांस का सेवन कर रहे हैं अफवाहों के कारण गांव के लोग स्कूल में इकट्ठा हो गए स्कूल प्रांगण में नारेबाजी करने लगे इस दौरान स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ स्कूल पहुंच गए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी शिक्षा अधिकारी सरोज कुमार एवं थाना अध्यक्ष नीरज कुमार अपने दलबल के साथ कुशहा गांव पहुंचकर माहौल को शांत कराया. तथा 8वें वर्ग की छात्रा साबरी खातून ने कहा कि टीसी देने के नाम पर शिक्षकों द्वारा पार्टी देने की बात कही गयी थी इस बाबत मैं ने बकरे की मीट मछली अन्य कई व्यंजन स्कूल में पहुंचाया थी.

मामले की जांच शुरू

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने कहा कि उक्त मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है जांच पूरी होने के बाद दोषी पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मुखिया प्रतिनिधि मो इजहार आलम ने बताया कि आपत्तिजनक मांस के सेवन का अफवाह के कारण ग्रामीण एकजुट हो गए और नारेबाजी करने लगे, हालांकि मांस का मामला झूठा निकला है. वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापक शशि रंजन ने मामले को बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा कि स्कूल पीरियड में जनगणना ड्यूटी के कारण मैं ब्लॉक में कार्य कर रहा था जिसकी जानकारी मुझे स्पष्ट रूप से नहीं है.

वहीं ग्रामीणों ने कहा विद्यालय में बैठकर शिक्षकों द्वारा पार्टी मनायी जा रही थी जिसको लेकर ग्रामीणों में आपत्तिजनक मांस की ख़बर के कारण लोग आक्रोशित हो गए थे. जिसे प्रशासन द्वारा समझा बूझाकर मामले को शांत कराया गया है. गांव के लोगों का कहना था कि स्कूल के शिक्षक अगर इस स्कूल में रहेंगे तो गांव का माहौल खराब हो जाएगा. इस बाबत ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है की स्कूल में पदास्थापित सभी शिक्षकों को इस स्कूल से तबादला कर दिया जाए अन्यथा की स्थिति में जन आंदोलन किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel