[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूकता

माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूकता

0
माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूकता

डंडखोरा विभागीय निर्देश के आलोक में माहवारी स्वच्छता दिवस को लेकर छह दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में छात्राओं के बीच विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में संपन्न हुआ. विद्यालय की शिक्षिका ज्योति कुमारी ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाये रखने, संतुलित पोषण अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा आत्मविश्वास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार एक सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियों से किशोरियों एवं छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना, स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा माहवारी से जुड़े मिथकों एवं संकोच को दूर करना है. कार्यक्रम के दौरान बाल संसद व मीना मंच की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को गंभीरता से सुना. प्रधानाध्यापक ने इस अभियान को किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel