[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गैप डिफेंस स्कूल के छात्रों ने पुलवामा के शहीद को याद किया

गैप डिफेंस स्कूल के छात्रों ने पुलवामा के शहीद को याद किया

0
गैप डिफेंस स्कूल के छात्रों ने पुलवामा के शहीद को याद किया

बलिया बेलौन पुलवामा हमले की बरसी पर गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर एवं गैप परिवार ने शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. दो मिनट का मौन रख कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया. विद्यालय के निदेशक व पूर्व वायुसेना अधिकारी जावेद आलम ने संबोधन में कहा कि एक सैनिक का जीवन त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होता है. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देश सर्वोपरि है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है. हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए.विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डा तहसीन फात्मा ने भावुक शब्दों में कहा कि रक्षा कर्मियों के जीवन की चुनौतियों, समर्पण और त्याग को निकट से महसूस करती हैं. उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. पर उनका साहस और गर्व पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है. इस अवसर पर शिक्षकों ई शायान एकबाल, शाक्षी, श्रेया, पद्मनी, महीमा, संजीतद ने भी विचार व्यक्त किया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा मोमबत्तियां जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel