[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार केइसी में कैंपस सिलेक्शन को इंटरव्यू बाद छात्रों में उत्साह

केइसी में कैंपस सिलेक्शन को इंटरव्यू बाद छात्रों में उत्साह

0
केइसी में कैंपस सिलेक्शन को इंटरव्यू बाद छात्रों में उत्साह

– दूसरे दिन 27 छात्रों ने इंटरव्यू में लिया भाग – दो दिनों के इंटरव्यू में पांच कॉलेज के चार दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया था भाग कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय कैम्पस सेलेक्शन के लिए लिए गये इंटरव्यू के बाद छात्रों में गजब का उत्साह है. अब छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है कि एक से दो दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. कैम्पस सेलेक्शन ज्योति स्ट्रैक्चर लिमिटेड मुम्बई के लिए किया गया है. प्रो धर्मवीर कुमार ने बताया कि कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन दो दिन तक किया गया. इंटरव्यू में कुल पांच कॉलेज के अंतिम सत्र के सिविल ब्रांच के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. इंटरव्यू में अरिरया इंजीनियरिंग कॉलेज के 12, कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के 18, बीसीई भागलपुर के 8, जीईसी किशनगंज के छह और पीसीइ पूर्णिया के आठ कुल 52 छात्र छात्राएं भाग लिये थे. पहले दिन कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज के छात्र छात्राओं ने इंटरव्यू दिया. जबकि दूसरे दिन मंगलवार को बीसीइ भागलपुर, पीसीइ पूर्णिया और एपीएनआरईसी अररिया के छात्र छात्राओं का उक्त कम्पनी के लिए इंटरव्यू लिया गया. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन कुल 27 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया, बीसीई भागलपुर से आठ अररिया से 12 ने भाग लिया. जबकि, पीसीई पूर्णिया से सात विद्याथियों में तीन अनुपस्थित रहें. कटिहार इंजीनियिरंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी, प्रो इंचार्ज डॉ धर्मवीर कुमार, डॉ राशिद मुस्तफा, प्रो सुजीत कुमार, प्रो जयंत कुमार, प्रो अभिजीत कुमार, प्रो राहुल कुमार समेत अन्य की महती भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel