[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार छात्र नेता ने टीआरई फोर शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग

छात्र नेता ने टीआरई फोर शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग

0
छात्र नेता ने टीआरई फोर शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग

मनिहारी छात्र नेता शाहबाज आलम ने मनिहारी में टीआरई फोर शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. सीएम सम्राट चौधरी से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की. छात्र नेता ने कहा कि अब तक पटना की सड़कों पर टीआरई फोर अभ्यर्थियों की ओर से दस से अधिक आंदोलन किए जा चुके हैं. महा आंदोलन 8 मई को पटना कॉलेज से जेपी गोलंबर तक हुआ था. जिसमें 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. 9 घंटे तक चले इस शांतिपूर्ण आंदोलन में 3 बार लाठीचार्ज भी हुआ. इसी आंदोलन के दौरान मेरी भी गिरफ्तारी हुई थी. छात्र नेता शाहबाज आलम, छात्र नेता दिलीप कुमार, शशि शेखर आर्य, नवीन कुमार को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया था. 16 दिनों बाद भी जेल से बाहर आने के बाद भी हम सभी छात्र नेता लगातार टीआरई फोर अभ्यर्थियों की आवाज बुलंद कर रहे है. अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि बीपीएससी पास रोस्टर के अनुसार 46 हजार से अधिक पदों पर बहाली लायी जाए. एकल परीक्षा प्रणाली लागू की जाए. चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी कई नेताओं ने लाखों शिक्षक बहाली का वादा किया गया था, लेकिन अब सरकार अपने वादों से पीछे हटती नजर आ रही है. छात्र नेता शाहबाज आलम ने कहा कि जब तक टीआरई फोर का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक अभ्यर्थियों का संघर्ष जारी रहेगा. अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जायेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. मौके पर अमरुद्दीन, अनुज कुमार, तनवीर आलम, रौशन पासवान, पियूष कुमार, साजिद आलम, उबैद आलम, बाबर अली, अमन आलम एवं मिथिलेश यादव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel