[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, लाखों के पंडाल धराशाई

कटिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, लाखों के पंडाल धराशाई

0
कटिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, लाखों के पंडाल धराशाई

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट Katihar News : कटिहार में बुधवार देर शाम से रात तक चली तेज आंधी और झमाझम बारिश ने शहर में तबाही मचा दी. एक ओर 29 अप्रैल के शुभ लग्न को लेकर शादी, उपनयन, गृह प्रवेश और प्रीतिभोज के लिए लगाए गए लाखों के पंडाल धराशाई हो गए. वहीं दूसरी ओर सिरसा और एसबीपी विद्या विहार के बीच एलटी तार टूटकर गिरने से आवागमन ठप हो गया और मेडिकल फीडर घंटों बाधित रहा. सड़क पर लगा जाम, वाहनों की लंबी कतार तेज आंधी के कारण सिरसा स्थित एसबीपी विद्या विहार रोड पर बिजली का एलटी तार टूटकर सड़क पर गिर गया. इससे कुछ देर के लिए रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. सिरसा पेट्रोल पंप के आगे वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार को हटाकर आवागमन सुचारू कराया. मेडिकल फीडर घंटों रहा ठप सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण मेडिकल फीडर कुछ देर के लिए बाधित हो गया था. सिरसा एसबीपी विद्या विहार के पास एलटी तार टूटने से बिजली आपूर्ति रोकी गई थी. टीम ने समय रहते तार को व्यवस्थित कर बिजली बहाल कर दी. शुभ लग्न पर टूटा कहर 29 अप्रैल को अधिक शुभ लग्न होने के कारण शहर में शादी-विवाह, उपनयन और गृह प्रवेश के सैकड़ों आयोजन थे. कई जगहों पर प्रीतिभोज के लिए 5 लाख से अधिक की लागत से भव्य पंडाल सजाए गए थे. रात में आई आंधी-बारिश ने सब तहस-नहस कर दिया. पंडाल गिरने से आयोजकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा. कीचड़ में न्योता निभाने पहुंचे मेहमान बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ हो गया. इसके बावजूद लोग न्योता निभाने के लिए भींगते हुए, कीचड़ से होकर समारोह स्थलों तक पहुंचते दिखे. कई जगह खाना बनाने की व्यवस्था भी चौपट हो गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा जाए. ताकि आंधी-बारिश में बिजली व सड़क जाम जैसी समस्या से जल्द निपटा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel