[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आबादपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

आबादपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

0
आबादपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

– सीमावर्ती गतिविधियों व नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश – पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ाने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा त्योहारों में शांति बनाए रखने के निर्देश बारसोई एसपी शिखर चौधरी ने शनिवार को आबादपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, केस डायरी तथा लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी और बढ़ायी जाय. आबादपुर थाना क्षेत्र बंगाल सीमा से सटा होने के कारण उन्होंने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, अवैध आवागमन तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाय. एसपी ने क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ रहे सूखे नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नशा कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाय. ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाय. थाने में लंबित आपराधिक मामलों की भी समीक्षा की गयी. एसपी ने निर्देश दिया कि पुराने और लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अनुसंधान कर समय पर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया. ईद-उल-फित्र व रामनवमी पर्व को लेकर भी एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा. पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त और निगरानी बढ़ाई जाय तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाय. आमलोगों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बारसोई डीएसपी अजय कुमार, आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel