[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

0
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

कटिहार. नगर निगम कटिहार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर ऊषा देवी अग्रवाल, उप मेयर मंजूर खान, डीएम आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर-घर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों व स्वच्छता कर्मियों को घर-घर चार डिब्बा, स्वच्छता है सबका निश्चय अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण कर पर्यावरण संरक्षण व शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाया जा सकता है. इस दौरान कार्यक्रम में चार प्रकार के डिब्बों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. हरा डिब्बा गीला व जैविक कचरा जैसे सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन आदि को रखने पर बल दिया गया. नीला डिब्बा सूखा व पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, धातु व कांच, लाल डिब्बा स्वच्छता संबंधी कचरा जैसे सैनिटरी पैड, डायपर, बैंडेज आदि, काला डिब्बा विशेष व खतरनाक कचरा जैसे पुरानी दवाइयां, बैटरियां, बल्ब, ई-वेस्ट व रासायनिक सामग्री. नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण के माध्यम से सभी संबंधित कर्मियों को नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों व प्रतिष्ठानों में चार डिब्बों की व्यवस्था अपनाकर कचरे को अलग-अलग रखें. स्वच्छ कटिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं. कचरे का सही पृथक्करण ही स्वच्छ और सुंदर शहर की पहचान है. इस अवसर पर जिले कई सभी नगर निकाय के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, पार्षद व निगम के पार्षद व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel