[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बकरीद में सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी, थानाध्यक्ष

बकरीद में सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी, थानाध्यक्ष

0
बकरीद में सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी, थानाध्यक्ष

बकरीद को सौहार्द व सादगी के साथ मनाने की अपील बारसोई बकरीद पर्व को लेकर रविवार को बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सीओ श्याम सुंदर साह ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें. सामाजिक समरसता ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं की जाए. कुर्बानी का फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें. उन्होंने कहा कि अवशेष को इधर-उधर नहीं फेंकें. बल्कि गड्ढा खोदकर सुरक्षित तरीके से दबाएं ताकि स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था बनी रहे. बैठक में पिंटू यादव ने कहा कि कुर्बानी के अवशेष को नदी अथवा नाला में विसर्जित नहीं किया जाना चाहिए. इससे प्रदूषण फैलने की आशंका रहती है. सुदीप साहा ने सुझाव दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों को जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से आमलोगों तक पहुंचाएं ताकि जागरूकता बढ़े. अब्दुल गनी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ धर्म गुरुओं का भी स्पष्ट निर्देश है कि पर्व को सादगी एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए तथा किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे. थानाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग महानगरों में काम करने के बाद गांव लौटकर यहां के परिवेश को बदलने का प्रयास करते हैं. जबकि ग्रामीण संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था की अपनी मर्यादा होती है. इसलिए ग्रामीण परिवेश को महानगरीय स्वरूप देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, अब्दुल गनी, पिंटू यादव, मनोज कुमार साह, गौतम बाउरी, मामून रसीद, मेघनाद मंडल, सुदीप साहा, राजेन्द्र यादव, गुलाम हैदर, पप्पू मुखिया, पिंटू साहा, अफरोज, श्यामल दास, रूबेद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel