[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अमदाबाद में पाइप बिछाने के दौरान सांप ने युवक को डसा

अमदाबाद में पाइप बिछाने के दौरान सांप ने युवक को डसा

0
अमदाबाद में पाइप बिछाने के दौरान सांप ने युवक को डसा

अमदाबाद

अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नीरपुर चन्नी गांव के समीप सड़क के किनारे पानी की पाइप बिछाने के दौरान गोपालपुर सीज गांव के एक 25 वर्षीय युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान मकबूल हुसैन के पुत्र नाजिर हुसैन के रूप में हुई है. बताया गया की पाइपलाइन बिछाने के लिए काम चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर से कटकर दो टुकड़े सांप बंट गया था. इसके बावजूद भी सांप के एक टुकड़े ने युवक के पैर में काट लिया. जिससे युवक के पैर से खून निकल गया था. यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे का है.

सड़क किनारे गड्ढा खोदकर पानी के लिए पाइप बिछाने का चल रहा था काम

सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर पानी का पाइप बिछाने का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां मिट्टी में छुपा एक जहरीला सांप काम कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिससे उसके दो टुकड़े हो गए. तभी अचानक कटे हुए सांप ने वहां मौजूद नाजिर हुसैन को काट लिया. सांप के काटने बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने, और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में नाजिर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel