[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar: सदर अस्पताल का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Katihar: सदर अस्पताल का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

0
Katihar: सदर अस्पताल का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल कटिहार

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार: सदर अस्पताल कटिहार प्रशासन ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और इलाज के दौरान होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि शाम की ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

गुरुवार को सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज किया जाएगा. मेडिसिन विभाग में सामान्य बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए डॉ. सुशांत कुमार मौजूद रहेंगे. दांतों से संबंधित समस्याओं के लिए डेंटल विभाग में डॉ. ए.के. सिंह मरीजों का उपचार करेंगे.

नाक, कान और गला रोग विभाग (ईएनटी) में डॉ. विपिन कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. वहीं महिला रोग विभाग (गायनो) में डॉ. आकृति राज और डॉ. मन्तशा महिला मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगी.

तीन शिफ्ट में चलेगी इमरजेंसी सेवा

आपातकालीन मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी को तीन पालियों में विभाजित किया है.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. ए.के. देव इमरजेंसी सेवा का जिम्मा संभालेंगे.
  • दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. अमरेंद्र कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
  • रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सोमेन झा इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहेंगे.

समय पर पहुंचने की अपील

अस्पताल उपाधीक्षक ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि ओपीडी में परामर्श लेने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचकर पहले पंजीकरण काउंटर से पर्ची कटवा लें. इसके बाद संबंधित विभाग में जाकर डॉक्टर से सलाह लें. इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

गौरतलब है कि सदर अस्पताल कटिहार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में रोस्टर जारी होने से मरीजों को पहले से जानकारी मिल जाती है कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिससे भीड़ और अव्यवस्था से बचने में मदद मिलती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel