[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार उत्पाद विभाग की छापमारी में 47 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापमारी में 47 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार

0
उत्पाद विभाग की छापमारी में 47 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेल क्षेत्र में छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाकर 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 37 लीटर शराब बरामद किया है. इस संदर्भ में उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मध् निषेध विभाग की अलग-अलग टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेल क्षेत्र में सघन छापेमारी की. उत्पाद विभाग की टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहारपट्टी में छापेमारी कर अखिलेश कुमार को नौ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है जबकि छींटाबाड़ी से सविता देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. अन्य टीम ने आजमनगर थाना के बोला नीमोल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अमित कुमार साह को एक बाइक पर 3.000 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. बलरामपुर थाना के उफरैल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक मोटरसाइकिल से 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद कर आरोपी पूर्णिया के विद्यानंद विश्वास एवं सिंटू कुमार विश्वास को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जप्त कर ली. कटिहार जंक्शन पर बेगूसराय के नीतीश कुमार को 28.750 लीटर विदेशी शराब बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध्य निषेध विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों को दो बाइक, 13.000 लीटर देसी शराब तथा 34 लीटर विदेशी शराब बीयर के साथ गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel