[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार महादलित टोला में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर ठोस पहल करें संबंधित अधिकारी : डीएम

महादलित टोला में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर ठोस पहल करें संबंधित अधिकारी : डीएम

0
महादलित टोला में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर ठोस पहल करें संबंधित अधिकारी : डीएम

कटिहार. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने क्रमवार विभिन्न विभाग यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, पशुपालन, पीएचईडी, नगर निगम, योजना एवं विकास विभाग, मत्स्य, सहकारिता, मद्य निषेध, राजस्व, बन्दोबस्त, जिला आपूर्ति, जिला पंचायती राज, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी से संबंधित विभाग अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में अल्पसंख्यक के कल्याणार्थ को लेकर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्कील डेवलपमेंट के लिए विभिन्न चयनित प्रोजेक्ट के अनुसार स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण, विभिन्न प्रखंडों में उच्च विद्यालय भवन का निर्माण सहित अन्य स्किल डेवलपमेंट संस्थान का भवन निर्माण पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पशुपालन विभाग के प्रखंड स्तर पर भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, पंचायत सरकार भवन निर्माण के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. बैठक में डीएम ने सभी पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रक्रियाधीन विकासात्मक कार्यों को विभाग के मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य का पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को महादलित बहुल्य वाले टोला को चिन्हित करते हुए विभाग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप समुदायिक भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया. साथ ही अन्य विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के विकासात्मक कार्य या जनकल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकता है तो वैसे क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याण के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं. बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहर्ता आपदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय समन्वय समिति शामिल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel