[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अतिक्रमण से हटाये दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को एनएच किया जाम

अतिक्रमण से हटाये दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को एनएच किया जाम

0
अतिक्रमण से हटाये दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को एनएच किया जाम

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर भाकपा माले के कोमरेड प्रदीप कुमार राय उर्फ पप्पू राय के नेतृत्व में दुकानदारों का दुकान अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने पर मुआवजा को लेकर तकरीबन दो घंटा तक एनएच 81 मुख्य सड़क पर टायर जलाकर कर जाम कर दिया गया. सैकड़ों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कोमरेड प्रदीप कुमार राय ने एनएच 81 मुख्य सड़क को टायर जलाकर कर जाम करते हुए बताया कि बिहार सरकार के जमीन पर दर्जनों दुकानदार दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे. जिला प्रशासन ने दुकानदारों को अतिक्रमण से मुक्त कराने पर दो वक्त की रोटी के लिए तड़प रहें हैं. इनके परिवार का भरण पोषण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एनएच 81 मुख्य सड़क को तकरीबन दो घंटा तक जाम कर कटिहार जिला प्रशासन से दुकानदारों को मुआवजा देने कि मांग किया गया है. इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel