[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक में लिए कई निर्णय

भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक में लिए कई निर्णय

0
भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक में लिए कई निर्णय

कटिहार शहर के राजेंद्र ग्राम में रविवार को भारतीय हरि एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ राय ने की. मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार मौजूद रहे. संगठन विस्तार, समाज के शैक्षणिक विकास, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया. जिले भर से पहुंचे समाज के लोगों ने वर्तमान समय में शिक्षा, रोजगार व प्रशासनिक क्षेत्रों में समाज की कम भागीदारी पर चिंता जतायी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही जाती है. आज भी समाज के लोग शिक्षा व राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में काफी पीछे हैं. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा से ही संभव है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के माध्यम से ही समाज के लोग अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं. अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकते हैं. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया. जिला अध्यक्ष भागीरथ राय ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आपसी मतभेद भुलाकर सभी लोगों को एक मंच पर आने की जरूरत है. महासंघ लगातार समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है. आने वाले समय में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों को जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया. जगदीश प्रसाद राय, अनुरंजन, विनोद कुमार राय, अशोक राय, मनोज राय, किशोर मंडल, पंचनाल राय, कैलाश राय, मीरा कुमारी, पारो कुमारी, चंदा कुमारी, जयप्रकाश राय, अवधेश, मुन्ना, प्रदुमन, ललन सोनकर, धनंजय राय आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel