[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मूसलाधार बारिश से सालमारी बाजार में जलजमाव, लोगों ने नाला निर्माण की उठायी मांग

मूसलाधार बारिश से सालमारी बाजार में जलजमाव, लोगों ने नाला निर्माण की उठायी मांग

0
मूसलाधार बारिश से सालमारी बाजार में जलजमाव, लोगों ने नाला निर्माण की उठायी मांग
सालमारी बाजार में बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव.

कटिहार के बलिया बेलौन से तबस्सुम यजदानी की रिपोर्ट

Salmari Waterlogging Issue: शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बलिया बेलौन प्रखंड के सालमारी बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई. मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाजार के कई हिस्सों में जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

हल्की बारिश में भी भर जाता है पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सालमारी बाजार में जलजमाव कोई नई समस्या नहीं है. वर्षों से सालमारी कॉलेज चौक, मजार रोड, धर्मशाला रोड, चौक बाजार सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी जमा हो जाता है. इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

राहगीरों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक, टोटो, टेम्पो और अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है. हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से स्कूली बच्चों और छात्राओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

अतिक्रमण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अतिक्रमण के कारण बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या भी बनी रहती है. लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.

नाले के निर्माण की उठी मांग

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन आज तक बाजार में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया. उन्होंने प्रशासन से जल्द नाला निर्माण कराने तथा जलजमाव और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

और पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील


ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel