[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार साईं बाबा की निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

साईं बाबा की निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

0
साईं बाबा की निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

कटिहार. रामनवमी के अवसर पर शहरी क्षेत्र के ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर से साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गयी. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मंदिर कमेटी से जुड़े साई सेवक अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि रामनवमी का उत्सव महाराष्ट्र के शिरडी साईं धाम मंदिर के साथ-साथ देश के विभिन्न साईं मंदिरों में बड़ी धूमधाम के साथ हर वर्ष मनाया जाता है. इसी उपलक्ष्य पर ओटी पाड़ा स्थित साईं धाम मंदिर में भी एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया और संवरा गया था. जिसमें सर्वप्रथम प्रातः साईं बाबा की आरती हुई. इसके पश्चात संध्या साईं बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी. यह पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पर पहुंची. इसके बाद साईं बाबा के विशाल भंडारे का वितरण किया. वहीं साईं मंदिर की मुख्य पुजारण साईं पार्वती देवी ने कहा की इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे श्रद्धा से पूजा अर्चना करते हैं. साईं बाबा उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं. इस अवसर पर सौरभ कुमार, जयप्रकाश कुमार सिंह, पंकज कुमार दास, विनोद कुमार, श्रेया राय, सात्विक कुमार, कुंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel