[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जलजमाव व कीचड़ से सड़कों की हालत बदतर

जलजमाव व कीचड़ से सड़कों की हालत बदतर

0
जलजमाव व कीचड़ से सड़कों की हालत बदतर

शाम में हुई झमाझम बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी कटिहार पूरे दिन रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश व शाम में झमाझम हुई बारिश ने शहरवासियों की परेशानियां बढ़ा दी है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव ने लोगों को काफी परेशान किया. बारिश ने वातावरण को सुहाना जरूर बना दिया लेकिन इससे शहर की सड़कों की हालत बिगड़ गई है. दुर्गा स्थान, चौधरी मोहल्ला, अड़गड़ा चौक, विनोदपुर और न्यू मार्केट रोड सहित कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कों पर राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है. न्यू मार्केट सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है. शहर के बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई है. सामान्य दिनों में न्यू मार्केट, मंगल बाजार और बड़ा बाजार रात के 9 से 10 बजे रात तक गुलजार रहते थे. शुक्रवार की शाम आठ बजे से पहले ही अधिकांश दुकानें बंद हो गयी. ग्राहकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई और सड़कें शाम ढलते ही सुनसान नजर आने लगीं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना है. जलजमाव, कीचड़ और फिसलन भरी सड़कों से लोगो की परेशानी भी बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel