[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गर्मी में तारकुन बढ़ी मांग, एनएच 81 किनारे हो रही बिक्री

गर्मी में तारकुन बढ़ी मांग, एनएच 81 किनारे हो रही बिक्री

0
गर्मी में तारकुन बढ़ी मांग, एनएच 81 किनारे हो रही बिक्री

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तारकुन फल की मांग अचानक काफी बढ़ गई है. खासकर खेरिया गांव के पास एनएच-81 किनारे इन दिनों तारकुन फल की दुकानें सज गई हैं. जहां सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है. तेज धूप और लू के कारण राहगीर और स्थानीय लोग राहत पाने के लिए इस फल की ओर आकर्षित हो रहे हैं. स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण तारकुन की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है. पहले जहां दिनभर में सीमित मात्रा में बिक्री होती थी. अब दिनभर में कई बार माल खत्म हो जा रहा है. विक्रेता सुबह-सुबह ताजा तारकुन लेकर आते हैं. कुछ ही घंटों में अधिकांश फल बिक जाते हैं. इससे छोटे व्यापारियों को भी अच्छी आमदनी हो रही है. राहगीरों और ग्राहकों का कहना है कि तारकुन फल शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार होता है. इसमें प्राकृतिक रूप से पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है. गर्मी से राहत देती है. कई लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान जब तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है, तब तारकुन खाने से तुरंत सुकून मिलता है. भीषण गर्मी के इस दौर में तारकुन फल लोगों के लिए राहत का साधन बन गया है. छोटे व्यापारियों के लिए यह आय का एक अच्छा जरिया साबित हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel