[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है रमजान

जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है रमजान

0
जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है रमजान

कटिहार पवित्र रमजान माह के अवसर पर रौतारा हाजी टोला में आयोजित दावते इफ्तार कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए. कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ बैठकर उन्होंने रोजा खोला और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठे और इफ्तार किया. जिसने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम व इंसानियत का प्रतीक है. यह हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता व सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं. उन्होंने रोजेदारों की इबादत व दुआओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश और प्रदेश में अमन-चैन और तरक्की की कामना की. कार्यक्रम में मुखिया हसन रजा, सरपंच हसन, मुखिया नाजीम, नेयर खान, नसीम, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य विवेका यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना हमें दूसरों के दुख-दर्द को समझने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते हैं तो इससे आपसी विश्वास और सामाजिक एकता और मजबूत होती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel