[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शैक्षणिक सत्र नियमित करने को पूर्णिया विवि ने रद्द किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

शैक्षणिक सत्र नियमित करने को पूर्णिया विवि ने रद्द किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

0
शैक्षणिक सत्र नियमित करने को पूर्णिया विवि ने रद्द किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

– 23 मई से 21 जून तक चलेंगी कक्षाएं कटिहार शिक्षा विभाग बिहार सरकार एवं राज्यपाल सचिवालय, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने छात्रहित में 23 मई से 21 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर दिया है. कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार ने 12 मई को पत्र जारी कर यह जानकारी दी. विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उक्त अवधि में सभी शिक्षकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है. अत्यावश्यक कार्य होने पर शिक्षक अपने पूर्ण आवासीय पते के साथ सक्षम प्राधिकार को सूचना देकर अल्पावधि के लिए मुख्यालय से बाहर जा सकते हैं. अतिथि शिक्षकों की कक्षाएं रहेंगी स्थगित कुलसचिव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिथि शिक्षकों द्वारा वर्ग संचालन स्थगित रहेगा। हालांकि इस अवधि में विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित सभी परीक्षाएं नियमित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी. परीक्षा संचालन के लिए संबंधित सभी शिक्षकों को आवश्यकतानुसार उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा. इग्नू परीक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश इग्नू अध्ययन केंद्र संचालित महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त अवधि में इग्नू परीक्षाओं के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षाओं का संचालन किसी प्रकार से प्रभावित न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel