[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त

कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त

0
कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त

कदवा

लगातार कई दिनों से शरीर जला देने वाली गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों का हाल बेहाल है. अहले सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण अत्यधिक गर्मी बढ़ जाती है. दोपहर के समय धूप के कहर से बचने के लिए लोगों का सड़कों पर आवाजाही नगण्य रहती है. चिलचिलाती गर्मी से व्याकुल लोग छाया को तलाशने में परेशान नजर आते है. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाग, बगीचे तथा पेड़ के नीचे काफी भीड़ जमी हुई रहती है. इतना ही नहीं सड़क पर वहां से चलने वाले लोग भी बगीचे देखकर गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ देर तक रुक जाते है.

बिजली कट की समस्या से परेशानी

बिजली के बार बार कटने तथा लो वोल्टेज की समस्या से लोग त्राहिमाम कर रहे है. प्रखंड क्षेत्र की सड़कें दोपहर में खाली सुनसान पड़ी रहती है. बिना किसी जरूरी कार्य के लोग बाहर जाने से कतराते है. मजदूरी करने वाले लोगों तथा किसानों को खेतो में काम करने में अत्यधिक कठिनाइयां उत्पन्न हो गई है. गर्मी में पशुओं का भी हाल बेहाल है. गर्मी से बचने के लिए पशु आस पास के जलाशयों में घंटों बैठे नजर आ रहे है. गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब एवं जलाशयों में दर्जनों की संख्या में पशु इक्कठे रहते है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel