[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, शहीद चौक पर फूंका विभाग का पुतला

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, शहीद चौक पर फूंका विभाग का पुतला

0
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, शहीद चौक पर फूंका विभाग का पुतला

कटिहार भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को शहरवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. शहर के शहीद चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. विभाग का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार ने किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर के कई मोहल्लों में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं. जबकि लो-वोल्टेज व अनियमित आपूर्ति से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भीषण गर्मी में घंटों बिजली नहीं रहने से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अविलंब व्यवस्था में सुधार की मांग की. पवन पोद्दार ने कहा कि जनता लंबे समय से बिजली संकट झेल रही है. लेकिन विभाग समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. प्रदर्शन में राणा सोनी, निगम चौधरी, जग्गा पासवान, जितेंद्र पोद्दार, अमलेश छोटू, हर्षित कुमार, आनंद कुमार, दीपक साह, आलोक ठाकुर, विक्की सिंह, राहुल सनातनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं बिजली उपभोक्ता शामिल रहे. विधायक के निर्देश के बाद हरकत में आया विभाग, 11 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू शहर में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं और जनाक्रोश के बीच बिजली विभाग ने सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सामाजिक कार्यकर्ता पवन पोद्दार द्वारा सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं कार्यपालक विद्युत अभियंता के समक्ष शहर की समस्याओं को उठाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. पवन पोद्दार ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में बढ़ते विद्युत भार के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा विभाग में अतिरिक्त मानवबल की बहाली की मांग रखी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक तारकिशोर प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इसके बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो चिन्हित 25 स्थानों में से फिलहाल 11 महत्वपूर्ण जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसके अलावा फील्ड में कार्यों को गति देने और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए नौ अतिरिक्त मानवबल की बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इस 11 जगह में डीएस कॉलेज, रामपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप, रामपाड़ा, बीएड कॉलेज के समीप, ड्राइवर टोला, गर्ल्स स्कूल रोड, वायरलेस गली, अमला टोला, गामी टोला, सद्भावना भवन के समीप, ताजगंज फसिया,लाल कोठी, लॉ कॉलेज के समीप विजन स्टूडियो के समीप सलामत नगर, बेगना नहर, गामी टोला हाईस्कूल पाड़ा, मस्जिद के समीप ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel