[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज, विद्यालय में पठन-पाठन ठप

छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज, विद्यालय में पठन-पाठन ठप

0
छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज, विद्यालय में पठन-पाठन ठप
प्राणपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नाथनगर.

प्राणपुर (कटिहार) से राम बिलास राणा की रिपोर्ट:

Pranpur School Misbehaviour Case: थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नाथनगर के प्रधानाध्यापक पर कक्षा छह की एक छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्राणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोप लगने के बाद से आरोपी प्रधानाध्यापक फरार बताए जा रहे हैं, जबकि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो गई हैं.

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को विद्यालय परिसर में छात्रा के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार की घटना हुई. इसके बाद पीड़िता के परिवार ने प्राणपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नाथनगर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

ग्रामीणों में आक्रोश, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद नाथनगर गांव में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण की उम्मीद में विद्यालय भेजते हैं. ऐसे में यदि विद्यालय परिसर में इस तरह के आरोप सामने आते हैं तो यह चिंता का विषय है.

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र होता है और वहां सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखना आवश्यक है.

विद्यालय में पढ़ाई और मध्याह्न भोजन योजना प्रभावित

घटना के बाद विद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां और मध्याह्न भोजन योजना भी बाधित है. इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां जल्द बहाल कराने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़िता के परिजनों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही विद्यालय में सामान्य शैक्षणिक व्यवस्था बहाल करने का भी अनुरोध किया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: रिजल्ट आया लेकिन अंकपत्र नहीं, छात्रों के आगे की पढ़ाई पर संकट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel