[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पोठिया ने कुरसेला को फाइनल में हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

पोठिया ने कुरसेला को फाइनल में हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

0
पोठिया ने कुरसेला को फाइनल में हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

फलका पोठिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बसमती हरि मंडल हाई स्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय पोठिया क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. यह मुकाबला मेजबान टीम पोठिया व कुरसेला के बीच खेला गया. पोठिया ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया. कुरसेला की टीम उपविजेता रही. टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जून को कोढ़ा विधायक कविता पासवान व शब्दा पंचायत के मुखिया महेन्द्र प्रसाद साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आगाज किया था. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में कुरसेला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता पोठिया को दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पोठिया टीम ने 16 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 231 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. टीम के बल्लेबाज राकेश यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े. अभिषेक ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जवाब में कुरसेला की टीम जोरदार कोशिश करते हुए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरसेला टीम की शुरुआत भी दमदार रही. राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में 72 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया. अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम लक्ष्य से पीछे रह गयी. पोठिया ने लगभग 15 रनों से मैच जीत लिया. विजेता टीम पोठिया को कप के साथ 16,000 रुपये नगद पुरस्कार दिया. उपविजेता कुरसेला टीम को कप के साथ 9,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया. मैन ऑफ द मैच अभिषेक को शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया. उन्हें पुरस्कार स्वरूप नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. मुखिया महेन्द्र प्रसाद साह, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, सतीश, प्रेमशंकर, चिराग कुमार, विरेन्द्र यादव, प्रमोद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मैच में कमेंट्री की भूमिका ओम व टपपी ने निभाई. जिनके उत्साहवर्धन से दर्शकों का रोमांच दोगुना हो गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel