[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पुलिस की कार्रवाई में 25 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में 25 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

0
पुलिस की कार्रवाई में 25 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी व सख्त कार्रवाई करते हुए 25 मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. इस दौरान ट्रक पर सवार पांच पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है. गश्ती दल को अलर्ट किया गया और वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया. संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें 25 मवेशी पाये गये. जांच के दौरान ट्रक पर सवार पांचों तस्करों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गयी. पूछताछ के दौरान वे मवेशियों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने सभी पांचों तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया. इस मामले में ट्रक मालिक अस्पाक ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब चार महीनों से उनके वाहन के माध्यम से आसपास के विभिन्न हाट-बाजारों से मवेशी लोड कर खेरिया बाजार लाया जा रहा था. घटना के दिन भी ट्रक चपहरी हाट से मवेशी लेकर खेरिया हाट की ओर जा रहा था. तभी कोढ़ा पुलिस ने कार्रवाई की. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त किए गए सभी मवेशियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा जायेगा. जहां उनकी उचित देखभाल की जायेगी. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु तस्करी और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है. लोगों ने कोढ़ा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्त पहल से अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगेगी और पशुओं के साथ हो रही क्रूरता में भी कमी आयेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel