[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर शराब जब्त

सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर शराब जब्त

0
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर शराब जब्त

– दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी बारसोई बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बारसोई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 65 लीटर बंगाल निर्मित देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लहगरिया पंचायत अंतर्गत पटोलबाड़ी गांव में पश्चिम बंगाल से अवैध शराब लाकर बिक्री की तैयारी की जा रही है. तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कुल 65 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश ऋषि पिता रवि ऋषि एवं अजय ऋषि पिता चंद्र प्रकाश ऋषि, दोनों निवासी पटोलबाड़ी के रूप में हुई है. तीसरा आरोपित दिलीप ऋषि पिता फूलो ऋषि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel