[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फाइनल मुकाबला में पुलिस-11 कटिहार ने शील्ड पर जमाया कब्जा

फाइनल मुकाबला में पुलिस-11 कटिहार ने शील्ड पर जमाया कब्जा

0
फाइनल मुकाबला में पुलिस-11 कटिहार ने शील्ड पर जमाया कब्जा

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रीडा मैदान में एचपीएल सीजन-3 का एक दिवसीय नाइट-डे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि एचपीएल सीजन-3 एक दिवसीय नाइट-डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 जनवरी की संध्या पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया. खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार का टूर्नामेंट होना चाहिए. इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. कहा इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है. खेल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हसनगंज प्रीमियर लीग सीजन-3 का उद्घाटन मैच पुलिस एलेवन कटिहार वर्सेस मटिया के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला किंग एलेवन कोठी टोला वर्सेस पुलिस एलेवन कटिहार के बीच खेला गया. जिसमें किंग इलेवन कोठी टोला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग इलेवन कोठी टोला की टीम ने 8 ओवर खेल कर 122 रन बनाया. जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस एलेवन कटिहार की टीम ने 7 ओवर 5 बॉल में 123 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. वहीं फाइनल मैन ऑफ द मैच अनुभव सिंह राजपूत को मिला व प्लेयर ऑफ द मैच टूर्नामेंट रॉबिन को दिया गया. विनर पुलिस एलेवन कटिहार टीम को 51 हजार नगद व ट्राफी से नवाजा गया. रनर किंग इलेवन कोठी टोला की टीम को 31 हजार नगद व ट्राफी से नवाजा गया. एचपीएल सीजन-3 कमेटी के सभी सदस्यगण व सैकड़ों खेल प्रेमी सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel