[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सोलर सिस्टम खराब रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

सोलर सिस्टम खराब रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

0
सोलर सिस्टम खराब रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पंचायत में जगह- जगह बिजली पोल में सोलर लाइट तो लगा है. पर शाम होते ही 30 मिनट के लिए जलता है. इसके बाद रात भर अंधेरा छाया रहता है. बिहार सरकार द्वारा प्रदेश भर में गांव की गलियों व मुख्य सड़कों को रोशन करने के उद्देश्य से सोलर लाइट लगाई गई थी. रख-रखाव नहीं किये जाने के कारण खराब पड़ा है. मरम्मत की दिशा में संवेदक कोई ध्यान नहीं दे रहा है. देर शाम से हीं लाइट बंद हो जाने से गालियां अंधेरे में डूब जाती है. राज्य सरकार ने गांव की गलियों एवं सड़कों को रोशन करने के उद्देश्य से आमलोगों को सुविधा मिल सके. अंधेरे में नहीं चलना पड़े. सरकार ने बड़े स्तर पर सरकारी खजाने से राशि खर्च कर संवेदक के द्वारा लाइट लगाई गयी. राशि का रखरखाव पर उचित खर्च नहीं होने की स्थिति में दिनों-दिन और खराब होती जा रही है. रख-रखाव पर संवेदक ध्यान नहीं दे रहा है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट रख-रखाव की कमी के कारण खराब हो चुकी हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा सोलर लाइटें जो लगाई गई हैं. उसके रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी संवेदक की है. उनको कई बार खबर दी गयी है. कई जगह से शिकायतें आ रही हैं कि सोलर नहीं जल रहा है. इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel