[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार 14 दिनों तक आशा घर-घर जाकर लोगों को खिलाएंगी फाइलेरिया रोधी दवा

14 दिनों तक आशा घर-घर जाकर लोगों को खिलाएंगी फाइलेरिया रोधी दवा

0
14 दिनों तक आशा घर-घर जाकर लोगों को खिलाएंगी फाइलेरिया रोधी दवा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए अभियान का शुभारंभ कटिहार. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया. यूएमएस बुद्धनगर, प्राणपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी फीता काटकर दवा सेवन अभियान की शुरुआत की. मौके पर डीडीसी अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अशरफ रिजवी, डीपीएम डॉ किसलय कुमार, जीविका डीपीएम व पीरामल की तकनीकी सहयोगी टीम मुख्य रूप से मौजूद रहे. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि एमडीए अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक जिलेभर में संचालित किया जायेगा. पहले 14 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलायेंगी. इसके बाद स्कूलों, पंचायत भवनों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बूथ कैंप लगाकर दवा सेवन कराया जायेगा. उन्होंने जानकारी दी कि 11 फरवरी को पूरे बिहार सहित कटिहार जिले के छह प्रखंडों में 678 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा अभियान चलाया जायेगा. जिसमें जीविका सक्रिय भूमिका निभायेंगे. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है. समय पर दवा सेवन से इससे पूरी तरह बचाव संभव है. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्यकर्मियों के निर्देशानुसार दवा अवश्य लें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अशरफ रिजवी ने बताया कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है. आशा, आंगनवाड़ी व स्वास्थ्यकर्मी मिलकर हर घर तक पहुंचेंगे. दवा का सेवन करायेंगे. कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग और पीरामल टीम के सहयोग की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. प्रशासन ने लोगों से दवा सेवन कर फाइलेरिया मुक्त कटिहार के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel