[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

0
सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

कोढ़ा. प्रखंड के खेरिया बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से वाहन चालकों व आमलोगों को जागरूक किया गया. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है. इस अभियान में संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें. क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. रथ से लोगों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल खुद की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि अन्य लोगों की जान बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है. इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने की अपील की. लोगों को जागरूक किया गया कि यदि वे किसी सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की सहायता करते हैं, तो उन्हें किसी भी कानूनी कार्रवाई या पुलिस जांच का सामना नहीं करना पड़ेगा. बल्कि, सरकार ऐसे नेकदिल नागरिकों को 10,000 तक की प्रोत्साहन राशि भी देगी. यह पहल उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है जो सड़क हादसों में घायलों की मदद कर सकते हैं. सरकार का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की मानसिकता बदलने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel