[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar news : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा

Katihar news : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा

0
Katihar news : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा

कटिहार. भेरिया रहिका स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार से प्रथम, थर्ड व पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहाैल में पहले दिन हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई. परीक्षा केंद्र पर भागलपुर पॉलिटेक्निक टेक्सटाइल एवं मिलिया इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया के छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ई रवि कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए इस बार पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र बनाया गया है. जहां एक साथ पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज केंद्र पर 300 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि छात्रों को विशेष हिदायत के साथ परीक्षा में शामिल कराया गया. किसी भी छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा हॉल में ले जाने पर प्रतिबंध कराया गया था. मुख्यद्वार पर छात्र व छात्राओं की पूर्णरूपेण जांच के बाद ही कॉलेज परिसर में प्रवेश कराया गया. छात्राओं के लिए अलग से महिला कर्मी द्वारा जांच करायी गयी. पहले दिन सोमवार को प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक 246 बच्चाें में एक अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक 22 परीक्षार्थियों में सभी ने शामिल होकर शांति पूर्वक व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा दी. परीक्षा नौ दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक संचालित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel