[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कदाचारमुक्त माहौल में हुई स्नातक पार्ट थर्ड व पार्ट वन स्पेशल परीक्षा

कदाचारमुक्त माहौल में हुई स्नातक पार्ट थर्ड व पार्ट वन स्पेशल परीक्षा

0
कदाचारमुक्त माहौल में हुई स्नातक पार्ट थर्ड व पार्ट वन स्पेशल परीक्षा

कटिहार. जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को पहले दिन पांच संबद्ध व चार अंगीभूत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पार्ट थर्ड व पार्ट वन विशेष परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त दी. एक साथ स्नातक पार्ट थर्ड 2024 और पार्ट वन विशेष की परीक्षा होने की वजह से कॉलेज परिसर में छात्र- छात्राओं की चहल पहल रही. जबकि कई महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं के सीट व्यवस्थित करने में परीक्षा विभाग के पदाधिकारियों को पसीना बहाना पड़ा. मालूम हो कि पीयू द्वारा जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर पार्ट थर्ड व पार्ट वन विशेष परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों परीक्षाएं दो पाली प्रथम पाली सुबह दस से एक बजे तक एवं दूसरी पाली दो बजे से सायं पांच बजे तक संचालित हो रही है. स्नातक पार्ट वन स्पेशल परीक्षा 2024 व पार्ट थर्ड की परीक्षा चार ग्रुप में बांटकर 29 विषयों को शामिल किया गया है. पहले दिन प्रथम पाली में ग्रुप ए के प्रथम व दूसरी पाली में ग्रुप बी के प्रथम पेपर की परीक्षा हुई. पहले दिन आरडीएस कॉलेज सालमारी में दूसरी पाली में परीक्षा हुई. आरडीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रफुल्ला कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में भूगोल के 130, राजनीति विज्ञान के 141, अर्थशास्त्र में 12, एआईएच में 10 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा दी. जबकि पार्ट स्पेशल परीक्षा में दूसरी पाली में 40 छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

पूरी तैयारी के साथ केबी झा कॉलेज में हुई परीक्षा

केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट थर्ड व पार्ट वन विशेष परीक्षा को लेकर मुकम्म्ल तैयारी की गयी थी. मंगलवार को स्नातक पार्ट थर्ड की प्रथम पाली की परीक्षा 14 वर्ग कक्ष में ली गयी. जिसमें 744 छात्र छात्राओं में 739 परीक्षा दी. जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. वहीं पार्ट वन स्पेशल परीक्षा दो कमरों में हुई. जिसमें 94 छात्र छात्राओं में 81 उपस्थित रहे. 13 अनुपस्थित रहें. उन्होंने बताया कि ग्रुप ए की परीक्षा में भौतिकी के पंचम पेपर में 71 उपस्थित, दो अनुपस्थित रहें.

जिले के इन केंद्रों पर हो रही दोनों परीक्षाएं

मालूम हो कि स्नातक पार्ट थर्ड व स्नातक पार्ट वन विशेष परीक्षा जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही है. जिसमें डीएस कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज, सीमांचल बीएड कॉलेज, सीताराम चमरिया कॉलेज, केबी झा कॉलेज एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी को केंद्र बनाया गया है. डीएस कॉलेज में एमजेएम महिला कॉलेज के छात्राओं के लिए केंद्र बनाया गया है. केबी झा कॉलेज केंद्र पर डीएस कॉलेज एवं बीएम कॉलेज बरारी के छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे. एमजेएम महिला कॉलेज एसआरसीडी कॉलेज, एसआरसीडी कॉलेज में आरडीएस कॉलेज सालमारी व आरवाई कॉलेज मनिहारी के छात्र छात्राओं के लिए केंद्र बनाया गया है. सीमांचल बीएड कॉलेज में केबी झा कॉलेज एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी केंद्र पर बीडी कॉलेज बारसोई एवं बलरामपुर काॅलेज के छात्र छात्राओं के लिए केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel