– कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर जाम के कारण लगी रहीं वाहनों की लगी कतारें
– यात्रियों को हुई भारी परेशानी, उमस भरी गर्मी के बीच बच्चे व बुजूर्ग परेशान
कटिहारशहर के वार्ड नंबर दो भेरिया रहिका अवस्थित पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं का कुव्यवस्था के विरूद्ध गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार की शाम कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए इंद्रपुरी मोड़ के समीप दर्जनों छात्राओं ने सड़क पर उतर कर अपनी भड़ास निकाली. मानव शृंखला बनाकर उक्त सड़क को जाम कर दिया गया. जाम करीब दो घंटे तक लग जाने के कारण दोनों ओर सड़क पर वाहनाें की कतारें लग गयी. जिस कारण आवागमन पूरी तरह बाधि हो गया. करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरा तक वाहनों की कतारें लग जाने से आवागमन को लेकर आसपास के लोग परेशान रहें.