[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार हंगामेदार हुई पंचायत समिति की बैठक

हंगामेदार हुई पंचायत समिति की बैठक

0
हंगामेदार हुई पंचायत समिति की बैठक

कोढ़ा. प्रखंड कार्यालय प्रांगण में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मोनिका देवी ने की. जबकि अवसर पर उप प्रमुख महेश प्रसाद मेहता, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में लगातार सीडीपीओ की अनुपस्थित रहने और महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से पंजी संधारण में प्रति केंद्र 2100 रुपये लेने का मामला पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा. बैठक में मुसापुर पंचायत समिति सदस्य नईम ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के विधि व्यवस्था में हो रही लगातार गिरावट का मामला उठाया. सभी पंचायत जनप्रतिनिधि एक स्वर में बाल विकास योजना पदाधिकारी के विरोध में खड़े हो गये और इस मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर बैठक में पारित करते हुए जिले के वरीय पदाधिकारी को पंचायत समिति के प्रस्ताव को भेज कर बाल विकास योजना पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही गयी. इधर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंचायत समिति की बैठक में जिले में व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर बैठक में उपस्थित नहीं रहने के कारण जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में विरोध जताया. सरकार द्वारा दी जा रही फ्री राशन पर प्रति क्वींटल 45 रुपये की दर से डीलर के माध्यम से राशि वसूलने की बात पर जमकर विरोध जताया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के विरुद्ध प्रस्ताव लेकर पारित करते हुए जिला पदाधिकारी से विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है. बैठक में मखदमपुर पंचायत के मुखिया द्वारा आरटीपीएस में जाति, आवासीय, निवास आदि प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन पर पैसे लेने का मामला उठाया गया. जिसमें पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया है. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने बैठक को बताया गया की प्रथम चरण के तहत सभी पंचायत में चार स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है. द्वितीय चरण का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. बैठक में स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा आदि योजना की समीक्षा की गयी. मौके पर मुखिया प्रीतम देवी, किशन देव रविदास, काजिम, नईम, अशोक गुप्ता, प्रेम महलदार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel