[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सीमांचल न्याय यात्रा के दौरान बारसोई पहुंचे ओवैसी

सीमांचल न्याय यात्रा के दौरान बारसोई पहुंचे ओवैसी

0
सीमांचल न्याय यात्रा के दौरान बारसोई पहुंचे ओवैसी

– एनडीए एवं महागठबंधन दोनों को पटखनी देने की भरी हुंकार बारसोई ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल न्याय यात्रा के दौरान शनिवार को बारसोई पहुंचे. यहां वे पीडब्ल्यूडी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए एनडीए एवं महागठबंधन दोनों को पटखनी देने की हुंकार भरी. ओवैसी ने कहा कि वें एवं उनकी पार्टी बिहार में एनडीए को रोकना चाहती है. इसके लिए वें महागठबंधन से हाथ मिलाना चाहते हैं. सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन से केवल छह सीटें ही चाहती हैं. परन्तु महागठबंधन एवं तेजस्वी यादव के अड़ियल रुख से विवश होकर वें सीमांचल की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीमांचल की जनता एआईएमआईएम के साथ हैं. पिछले चुनाव में सीमांचल से पार्टी के पांच विधायक चुन कर आये थे. इस बार यह संख्या बढ़ेगी. एआईएमआईएम सीमांचल में महागठबंधन एवं एनडीए दोनों को ही पटखनी देने का कार्य करेंगी. इस चुनाव में सत्ता की चाभी एआईएमआईएम के पास होंगी. मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, पार्टी नेता वारिस पठान, पार्टी प्रवक्ता आदिल हसन, मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज्जम के साथ ओवैसी को सुनने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उक्त मैदान में जमीं रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel