[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सिमना पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिमना पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
सिमना पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बलिया बेलौन ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है. कड़ी मेहनत व लग्न से यहां के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करत है. सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी के छह छात्रों ने एएमयू अलीगढ़ के वर्ग छह व नवम में नामांकन के लिए सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज में वर्ग नवम में नामांकन के लिए आठ छात्रों को सफलता मिली है. रहमानी सुपर 30 कोचिंग सह स्कूल में नामांकन के लिए 10 छात्रों को सफलता मिलने पर विद्यालय में समारोह आयोजित कर सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया. एएमयू में नामांकन के लिए विद्यालय के वर्ग छह के लिए इनजमामुल हक, लीबा फात्मा, माज अंजुम व नवम के लिए अरमान रजा, काजी अलफे शानी, फरीजा अनवर के सफल होने पर उनका नामांकन छह व नवम में एएमयू अलीगढ़ में होने से शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. रहमानी सुपर 30 के लिए 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन किया हे. विद्यालय के निदेशक जाकीर हुसैन ने बताया की इस सफलता पर शिक्षकों का मेहनत व छात्रों का प्रयास और लगन से सफलता मिली है. एएमयू, रहमानी सुपर 30 का प्रतियोगिता परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होता है. अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होता है. उक्त परीक्षा में ग्रामीण परिवेश के छात्रों की सफलता पर छात्रों का हौंसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel