[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार रेलवे ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए 142 स्टेशनों पर ओएसओपी स्टॉल किया स्थापित

रेलवे ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए 142 स्टेशनों पर ओएसओपी स्टॉल किया स्थापित

0
रेलवे ने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए 142 स्टेशनों पर ओएसओपी स्टॉल किया स्थापित

कटिहार. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के कटिहार सहित क्षेत्राधिकार के अधीन अन्य 142 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद ओएसओपी आउटलेट सफलता पूर्वक संचालित किया है. जिससे रेलवे स्टेशन स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और बिक्री के लिए जीवंत केंद्रों में परिवर्तित हो रहे हैं. ये आउटलेट न केवल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. अपितु स्थानीय कारीगरों और विक्रेताओं की आजीविका पर भी महत्वपूर्ण रूप से सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. वित्तीय सुरक्षा और स्थायी आजीविका प्रदान करने के अलावा, ओएसओपी योजना समुदायों को सशक्त बनाने और स्वदेशी शिल्प को संरक्षित करने के लिए एक उत्प्रेरक बन गयी है.

वोकल फोर लोकल को देना है बढ़ावा

यह पहल स्थानीय कारीगरों को वोकल फोर लोकल मिशन को बढ़ावा देते हुए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और विपणन को सशक्त बनाती है. ट्रेन यात्री अब अपनी यात्रा के दौरान ओएसओपी आउटलेट पर स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा, कपास उत्पादों और अन्य हस्तनिर्मित कलाकृतियों की समृद्ध विरासत की खोज कर सकते हैं.

142 ओएसओपी आउटलेट संचालित

31 दिसंबर 2024 तक एनएफ रेलवे के क्षेत्राधिकार के पांच मंडलों के 142 स्टेशनों में ओएसओपी आउटलेट संचालित है. इनमें असम राज्य में 79, पश्चिम बंगाल में 43, बिहार में 13, त्रिपुरा में 4, अरुणाचल प्रदेश में 2 और नागालैंड में एक आउटलेट शामिल हैं. कुल मिलाकर ये आउटलेट कई स्थानीय कारीगरों और विक्रेताओं के आर्थिक उत्थान में योगदान दे रहे हैं.

ओएसओपी योजना के अंतर्गत एनएफ रेलवे के अधीन उक्त स्टेशनों पर असमिया पिठा (चावल के केक), पारंपरिक गमोछा, पारंपरिक स्वदेशी पोशाक, जापी, स्थानीय वस्त्र, जूट उत्पाद (टोपी, गुड़िया, गामोछा), बांस और बेंत के उत्पाद, दार्जिलिंग चाय, स्थानीय रूप से निर्मित डिजाइनर चूड़ियां, हार, झुमके, हेयर क्लिप और अन्य खाद्य पदार्थों सहित विभिन्न प्रकार के विशिष्ट तथा अमूल्य उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवेB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel