[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार जनता दरबार 47 लोगों ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार

जनता दरबार 47 लोगों ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार

0
जनता दरबार 47 लोगों ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार

कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन फोटो 37 केप्शन- जनता दरबार में लोगों की समस्याओं पर सुनवाई करते डीएम प्रतिनिधि, कटिहार जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में साप्ताहिक शुक्रवार जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों के 47 आवेदकों के द्वारा अपने-अपने समस्याओं के निराकरण को लेकर आवेदन समर्पित किया गया. इस जनता दरबार में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लगभग 32 मामला प्राप्त किया गया. जिसमें मुख्यतः भूमि मापी करने, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, बासगीत पर्चा निर्गत करने एवं एसीपी का लाभ उपलब्ध कराने के अतिरिक्त अन्य आवेदन प्राप्त हुए. डीएम के जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक से संबंधित मामले एक, एसडीओ कटिहार से संबंधित दो, पुलिस से संबंधित चार, एलडीएम, आपदा, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला गोपनीय से संबंधित एक-एक मामला के अलावा अन्य विभागों से संबंधित मामलों का सुनवाई किया गया. सुनवाई के क्रम में डीएम ने कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया और शेष आवेदकों के समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामले का निष्पादन करते हुए जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे. इन मामलों की हुई समीक्षा —————— साथ ही डीएम ने राजस्व विभागीय कार्यों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों से पंचायत सरकार भवन, भू-लगान वसूली, सैरात, ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, आधार सीडिंग, अभियान बसेरा दो, ई-मापी, ऑनलाइन एलपीसी, म्यूटेशन, स्वास्थ्य उप केंद्र, खेल मैदान, पशु चिकित्सालय, सुधा डेरी, मत्स्य बाजार, भूमि उपलब्ध कराने तथा उपलब्ध भूमि का सीमांकन कराने के लिए अद्यतन रिपोर्ट की समीक्षा भी की गयी एवं सरकारी भूमि की इन्ट्री, अंचल स्तर पर लंबित मामले, पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, अंचल स्तर पर अन्य लंबित मामले की विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी ली गयी तथा सीमांकन, अभियान बसेरा, अतिक्रमण इत्यादि पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया. इस जनता दरबार में डीएम के साथ-साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, डीसीएलआर कटिहार व मनिहारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों और वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार, मनिहारी, बारसोई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel