[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार इंटरमीडिएट: अंतिम दिन 408 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

इंटरमीडिएट: अंतिम दिन 408 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

0
इंटरमीडिएट: अंतिम दिन 408 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को छठे दिन इंटर की परीक्षा जारी रही. कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली गयी. केंद्रों पर सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी तैनात दिखे. प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी विभिन्न परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. दोनों पालियों में कुल 22157 परीक्षार्थियों में से 21749 परीक्षार्थियों ने सोमवार को परीक्षा दिया. दोनों पालियों से कुल 408 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए हिंदी तथा दूसरी पाली में कला व विज्ञान संकाय के लिए क्रमशः इतिहास व कृषि विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए समिति की ओर से तैनात किये गये नोडल पदाधिकारी ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका को समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय प्रशाल भवन में बनाये गये वज्र गृह में पहुंचा दिया गया. वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका की बारकोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है. दूसरी तरफ वरीय पदाधिकारी भी वज्रगृह में जाकर निरीक्षण कर रहे है. परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के शहर में आवाजाही होने की वजह से जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी. प्रमुख चौक चौराहा व सड़कों पर परीक्षा शुरू होने व संपन्न होने के समय जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही. आम लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई होने लगी. सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है परीक्षा सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया है. सीसीटीवी की निगरानी से परीक्षा संचालन किया जा रहा है. सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है. परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल व अन्य गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए वरीय पदाधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. उड़न दस्ता टीम ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया. डीईओ कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में 5971 परीक्षार्थियों में से 5880 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए. इस पाली में 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 16186 परीक्षार्थी में से 15869 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया. इस पाली में 317 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रथम पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए हिंदी तथा दूसरी पाली में कला व विज्ञान संकाय के लिए क्रमशः इतिहास व कृषि विषय की परीक्षा ली गयी है. कई परीक्षार्थियों ने बातचीत में कहा कि अन्य दिनों की तुलना में हिंदी, इतिहास की परीक्षा अच्छी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel