[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार चैती छठ पर डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

चैती छठ पर डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

0
चैती छठ पर डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

कटिहार चैती छठ पर्व का पहला अर्घ डूबते सूर्य भगवान को अर्पित किया गया. बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने मां छठ की उपासना कर निर्जला उपवास रहकर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया. व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ देकर सुख समृद्धि की कामना की. शहर के कोशी घाट, विजय बाबू पोखर, तिनगछिया काली मंदिर पोखर, अन्य तालाब व पोखर में छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना की. पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा. छठ व्रती पोखर में तालाब में खड़े होकर हाथों में सूप व डलिया लिए भगवान सूर्य की अस्त होने का इंतजार कर रहे थे. सूर्य देवता जैसे अस्त होने लगे. श्रद्धालुओं ने अर्घ देना शुरू कर दिया. श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दूध व जल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया. पहले की वनस्पत चैती छठ करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ती जा रही है. श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु चैती छठ पर्व करने में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं. इसका परिणाम है कि चैती छठ के प्रति भी आस्था बढ़ती जा रही है. छठ पर्व को लेकर स्थानीय व्यवस्थापक और नगर निगम के द्वारा हर घाट पोखर तालाब की साफ-सफाई कर स्थल को पूरी तरह से तैयार किया गया था. ताकि श्रद्धालुओं को पर्व करने में किसी तरह की परेशानी न हो. यहां तक कि स्थानीय कई घाटों क्लब के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध और गंगाजल की भी व्यवस्था की गयी थी. छठ पूजा करने वाले के साथ छठ पर्व को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही. क्लब के पदाधिकारी छठ घाट पर रहे तैनात शहर में छठ घर पर क्लब के पदाधिकारी के द्वारा जहां श्रद्धालुओं के लिए हर समुचित व्यवस्था किये थे. दूसरी तरफ खुद घाट पर खड़े रहकर विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका भी निभाया. विजय बाबू पोखर में विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो. इसको लेकर स्पोर्टिंग क्लब के तमाम पदाधिकारी सदस्य घाट पर मौजूद है. उन्होंने बताया कि संध्या अर्घ से पहले ही सारी तैयारी छठ घाट पर पूरी कर ली गई थी. नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसको लेकर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गयी है. साफ सफाई को लेकर भी पूरा ख्याल रखा गया है. इस अवसर पर क्लब के सूरज कुमार, नौशाद सिद्दीकी, आजाद सिंह, मनोज कुमार चुन्नू, गौरव शाह, राजा केसरी, प्रेम कुमार साह, मोहन बादवानी, पिंटू यादव, मौसम कुमार सिंह, राजीव विश्वकर्मा, जुबेर आलम, लालमोहन सिंह, हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, रंजन सिंह, डिंपी मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel