[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भवानीपुर पंचायत सरकार भवन की भूमि चयन पर आपत्ति

भवानीपुर पंचायत सरकार भवन की भूमि चयन पर आपत्ति

0
भवानीपुर पंचायत सरकार भवन की भूमि चयन पर आपत्ति

-एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, चयनित स्थल निरस्त कर वैकल्पिक सुरक्षित भूमि चिन्हित करने की मांग बारसोई आबादपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है. भूमि चयन पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चयनित भूमि को निरस्त करने तथा वैकल्पिक एवं सुरक्षित भूमि चिन्हित करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा जिस स्थल पर पंचायत सरकार भवन निर्माण का प्रस्ताव है. वह वर्तमान में एक पोखर है. जहां पूर्व में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत सरकारी कार्य भी कराया गया था. प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई कि उक्त भूमि की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा एवं पहुंच मार्ग को लेकर कई गंभीर समस्याएं हैं. भविष्य में विवाद उत्पन्न होने की पूरी संभावना है. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन एक अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन है. जहां पंचायत से जुड़े सभी प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्य संपन्न होते हैं. ऐसे में भवन निर्माण के लिए विवादमुक्त, सुरक्षित तथा सभी ग्रामीणों के लिए सुगम स्थान का चयन किया जाना अनिवार्य है. ज्ञापन सौंपने वालों में काजीम इरफानी, शकील, नूर इस्लाम, नूर अख्तर, हसन रजा, फहीम, फिरोज, हाफिज इमदादुल्लाह सहित अन्य ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल थे. सभी ने एक स्वर में चयनित भूमि को तत्काल निरस्त कर वैकल्पिक सुरक्षित स्थल पर पंचायत सरकार भवन निर्माण की मांग की. अनुमंडल पदाधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel