[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बारसोई में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

बारसोई में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

0
बारसोई में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

– तीन समितियों में अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन – चौंदी, बेलवा व रघुनाथपुर पैक्स में विभिन्न श्रेणियों के लिए भी दाखिल हुए नामांकन बारसोई बारसोई प्रखंड में पैक्स चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार शुक्रवार तक चौंदी, बेलवा एवं रघुनाथपुर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किये गये हैं. अध्यक्ष पद (अनारक्षित) के लिए अबतक कुल चार नामांकन दाखिल हुए हैं. चौंदी पैक्स में एक, बेलवा पैक्स में एक तथा रघुनाथपुर पैक्स में दो नामांकन शामिल हैं. प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए भी विभिन्न श्रेणियों में नामांकन दाखिल किए गए हैं. सामान्य श्रेणी में पुरुष के तीन तथा महिला के सात नामांकन प्राप्त हुए हैं. पिछड़ा वर्ग श्रेणी में एक नामांकन, अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में दो नामांकन तथा अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी में एक नामांकन दाखिल किया है. प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी. नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बारसोई प्रखंड की संबंधित पैक्स समितियों के लिए मतदान 18 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जायेगा. जबकि उसी दिन शाम से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel