[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सड़क किनारे अस्थायी ढांचे व दुकानों को निगम ने कराया खाली

सड़क किनारे अस्थायी ढांचे व दुकानों को निगम ने कराया खाली

0
सड़क किनारे अस्थायी ढांचे व दुकानों को निगम ने कराया खाली

कटिहार.

शहर में एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस बार सड़क किनारे अवैध कब्जे के साथ सजाये सामानों, अस्थायी ढांचे को हटाया गया. निगम के आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि टीम बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने विभिन्न प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गये अस्थायी ढांचे, अवैध दुकानें एवं अन्य अवरोधों को हटाया गया. नगर निगम की टीम ने संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी.

अतिक्रमण से यातायात हो रहा था प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक सड़कों, नालों एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें. नगर निगम के अनुसार जनहित में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जायेगी. ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम गेट से होते हुए शहीद चौक होकर श्यामा टॉकिज रोड तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जुर्माना के तौर पर 15 सौ रूपये की राशि वसूली की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel