[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शहनाई से पहले मातम, तिलक से एक दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

शहनाई से पहले मातम, तिलक से एक दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

0
शहनाई से पहले मातम, तिलक से एक दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

– 19 फरवरी को होनी थी शादी खुशियों का घर बना शोकस्थल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल फोटो 10,11 कैप्शन- सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव घर लेकर जाते, मृतक की फाइल फोटो कटिहार/कोढ़ा जिस आंगन में मंगल गीत गूंजने वाले थे़ जहां हाथों में मेहंदी व आंखों में सपनों की चमक होनी थी. वहां अचानक सन्नाटा पसर गया. शादी की शहनाई से सजे घर में मातम की चीखें गूंज उठी. कोढ़ा थाना क्षेत्र के मेहिनाथपुर पूरब टोला में रविवार की रात हुए सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया. कोढ़ा थाना क्षेत्र के मेहिनाथपुर पूरब टोला निवासी 29 वर्षीय सोनू कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. सोमवार को सोनू का तिलक चढ़ने वाला था. 19 फरवरी को उसकी शादी तय थी. घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी. रिश्तेदारों को बुलाने की चर्चा चल रही थी. मां के मन में बेटे को सेहरा पहनाने का सपना पल रहा था. नियति को कुछ और ही मंजूर था. परिजनों के अनुसार रविवार की रात सोनू पूर्णिया से काम निपटाकर घर लौटा था. कुछ जरूरी सामान लाने के लिए वह बाहर पैदल निकला. इसी दौरान नहर व आईटीबीपी कैंप के बीच रात करीब 9:30 बजे पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि सोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है. बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया. घर पर सोनू के लौटने का इंतजार होता रहा. देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित होकर उसकी तलाश में निकले. घटनास्थल पर पड़ा उसका मफलर देख आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यहां एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. यह सुनते ही परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो. अस्पताल पहुंचते ही जब सोनू का शव देखा गया, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गयी. सोमवार को सोनू के शव का कटिहार सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel