[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

0
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

फलका फलका थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि उसकी पत्नी इलाज के लिए पूर्णिया स्थित एक चिकित्सक के यहां गई हुई थी. वह स्वयं भी पत्नी से मिलने पूर्णिया जाने के लिए घर से निकला था. घर में केवल उसकी नाबालिग पुत्री और पुत्र मौजूद थे. इसी दौरान गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा. कथित रूप से उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास करने लगा. प्राथमिकी के अनुसार उसी समय पीड़ित का पुत्र घर पहुंच गया. पुत्र को देखकर आरोपित ने उसे जमीन पर गिरा दिया. वहां से भागने का प्रयास करने लगा. इस दौरान बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा. जहां पुत्री और पुत्र ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद आरोपित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले की सूचना मिलते ही फलका पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel