[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार निर्माणाधीन इमारत से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत

0
निर्माणाधीन इमारत से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत

– चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

– मुंबई में हादसे का शिकार हुआ बारसोई का मजदूर, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

कटिहार के बारसोई से रिपोर्ट,

रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गये बारसोई प्रखंड के एक प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. प्रखंड के बासगांव पंचायत अंतर्गत सिराजमुनी गांव निवासी 35 वर्षीय नूर साहेब की मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन आठ मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार, स्व शाहबुद्दीन के पुत्र नूर साहेब मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. रविवार की शाम निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गय.

गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई मौत

गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी. परिवार के सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुधवार को एंबुलेंस के माध्यम से मृतक का पार्थिव शरीर मुंबई से उनके पैतृक गांव सिराजमुनी लाया गया. शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गांव का माहौल गमगीन हो गया.

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने की मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मृतक परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है. मुश्ताक आलम, सरपंच प्रतिनिधि मो. डबुआ, मुखिया प्रतिनिधि मो. हनवाज, वार्ड सदस्य मो. मुनाफ, अलहाज बे नजीर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि नूर साहेब की मौत से परिवार बेसहारा हो गया है. नूर साहेब की असामयिक मौत ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिराजमुनी गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel