[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत

मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत

0
मछली मारने के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत

मनसाही. थाना क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड एक के गड़ी घाट निवासी नवरंग महतो (51) पिता स्व भानु महतो की मौत उस वक्त हो गयी, जब वह नाव पर अपनी सहयोगियों के साथ मछली मारने के लिए चितौड़िया के कारी कोसी नदी में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे गये हुए थे. इस दौरान जाल लगाने को लेकर जब वह बांस पानी में गाड़ रहे थे. तभी भीगा हुआ बास 33 हजार के बिजली तार में जाकर सट गया. जिससे नवरंग महतो करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान ने बताया कि नवरंग महतो मजदूरी के साथ-साथ मछली मारकर कुछ रूपए कमा कर अपना परिवार चलते थे. इस घटना के बाद से उनके परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल कटिहार इलाज के लिए ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव वापस गांव लाया गया. घटना की जानकारी मनसाही थाना, सीओ व बिजली विभाग के जेई को दी गयी. इस दौरान मनसाही सीओ इस्माइल ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर वरीय पदाधिकारी से बात करेंगे. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटा, दो बेटी छोड़ गये. घटना के बाद से परिजनों पर दुखां का पहाड़ टूट पड़ा. रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल था. घटना के बाद मनसाही थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel